1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारी बारिश का असर ट्रेन के आवागमन पर भी, ओएचइ में खराबी आने से कई वीआईपी ट्रेन प्रभावित

कानपुर सेंट्रल पर ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन में फाल्ट आने के कारण हावड़ा दिल्ली रोड पर गाड़ियों का आवागमन बाधित हो गया। इनमें अधिकांश वीआईपी ट्रेनें थी। रात 12:00 बजे के आसपास जब तमाम महत्वपूर्ण गाड़ियां दिल्ली की ओर जाती हैं के समय यह कमी आई। जिनमें राजधानी तेजस सहित अन्य कई प्रमुख ट्रेन शामिल थी। जिसके कारण गाड़ियां लगभग एक से 2 घंटे विलंब से चल रही है।

2 min read
Google source verification
भारी बारिश का असर ट्रेन के आवागमन पर भी, ओएचइ में खराबी आने से कई वीआईपी ट्रेन प्रभावित

भारी बारिश का असर ट्रेन के आवागमन पर भी, ओएचइ में खराबी आने से कई वीआईपी ट्रेन प्रभावित

भारी बारिश और बिजली चमकने की घटना असर ट्रेन के संचालन पर भी पड़ा। जब राजधानी एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियां जहां की तहां खड़ी हो गई। ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचइ) का सबसे ज्यादा असर हावड़ा दिल्ली रोड पर दिखाई पड़ा। जहां गाड़ियों का संचालन ठप हो गया। प्रभावित होने वाली ट्रेनों में सियालदह राजधानी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर टर्मिनल तेजस सहित अन्य ट्रेनें शामिल है। यह ट्रेन स्टेशन के अतिरिक्त आउटर पर खड़ी हो गई। ट्रेनों के आवागमन बाधित होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस ने स्टेशन पर गश्त करना शुरू कर दिया। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि जल्द ही ओएचइ में आई कमी को दूर कर दिया जाएगा। लगभग डेढ़ घंटे गाड़ियों का आवागमन शुरू हो पाया।

लगातार हो रही बारिश के कारण ट्रेन के आवागमन में भी असर पड़ा ओवरहेड इलेक्ट्रिक में खराबी आने के कारण ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गई इनमें अधिकांश गाड़ियां हावड़ा दिल्ली रूट की थी। जिसमें राजधानी एक्सप्रेस के अतिरिक्त तेजस, गरीब रथ सहित अन्य गाड़ियां शामिल थी। लखनऊ की तरफ से आने वाली गाड़ियों पर भी इसका असर पड़ा।

प्रभावित होने वाली ट्रेन

प्रभावित होने वाली ट्रेनों में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, साबरमती एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, सियालदह अजमेर एक्सप्रेस, भुवनेश्वर राजधानी, राजेंद्र नगर टर्मिनल से चलने वाली तेजस, सियालदह राजधानी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ राजधानी, हावड़ा राजधानी शामिल थी। अति महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन में बाधा आने से रेल महकमे में भी हड़कंप मच गया। उपरोक्त गाड़ियां जहां थी वहीं खड़ी हो गई। यह स्थिति लगभग 2 घंटे तक बनी रही। जिससे यात्रियों में काफी नाराजगी दिखी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस ने भी कृत करना शुरू कर दिया था। ओएचइ ठीक होने के बाद गाड़ियां गंतव्य को रवाना हुई। जिससे यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। गाड़ियां समय से लगभग 1 से 2 घंटे लेट चल रही है। बारिश के कारण भी काफी दिक्कतें आई।