4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली की घटना के बाद कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर विशेष सतर्कता, निरीक्षण के बाद डीएम ने क्या कहा?

Kanpur Central Station on alert mode after Delhi incident, DM inspection नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सतर्कता बरती जा रही है। जिलाधिकारी ने सेंट्रल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस मौके पर रेलवे के अन्य अधिकारी गण भी मौजूद थे।‌ उन्होंने सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

2 min read
Google source verification
डीएम ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

Kanpur Central Station on alert mode after Delhi incident, DM inspection महाकुंभ 2025 अपने अंतिम पड़ाव में है। लेकिन स्नान करने वालों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली में अचानक प्लेटफार्म बदलने से मची भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई। जिसको देखते हुए कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जिला प्रशासन और रेलवे दोनों सतर्कता बरत रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की और प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री ने आदेश दिये है। सेंट्रल स्टेशन प्रयागराज जाने और आने के लिए महत्वपूर्ण स्टेशन है। ‌

यह भी पढ़ें: Excise Policy Year 2025-26: नहीं होगा रिनिवल, जानें नियम व शर्तें, इन नंबरों पर करें संपर्क

उत्तर प्रदेश के कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रयागराज कुंभ को देखते हुए मुख्यमंत्री ने विशेष निर्देश दिए हैं। कानपुर रेलवे स्टेशन पर बीती रात काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। कानपुर रेलवे स्टेशन प्रयागराज के संदर्भ में बहुत ही महत्वपूर्ण स्टेशन है। जहां से आने और जाने वालों की भीड़ बनी रहती है। बीती रात भीड़ काफी बढ़ गई थी। लेकिन स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ, जीआरपी और अन्य अधिकारियों ने भीड़ को हैंडल किया।

जरूरत पड़ी तो डायवर्जन होगा

जिलाधिकारी ने बताया कि आज भी हमारी व्यवस्था रहेगी। जिन लोगों को प्रयागराज कुंभ जाना है। उनको पूरी सुविधाएं दी जाएगी। जरूरत पड़ी तो डाइवर्ट भी किया जाएगा। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक, थानाध्यक्ष जीआरपी सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।