15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिकरू कांड के गैंगस्टर मामले में गवाह से हुई जिरह, 4 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

Kanpur news: कानपुर देहात में बहुचर्चित बिकरू कांड में आरोपित पर दर्ज गैंगस्टर मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय पंचम में चल रही है। जिसकी सुनवाई अब 4 नवंबर को होगी।

less than 1 minute read
Google source verification
बिकरू कांड के गैंगस्टर मामले में गवाह से हुई जिरह, 4 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

बिकरू कांड के गैंगस्टर मामले में गवाह से हुई जिरह, 4 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

Kanpur news: कानपुर देहात के माती में बहुचर्चित बिकरू कांड में आरोपित पर दर्ज गैंगस्टर मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय पंचम में चल रही है। सुनवाई के दौरान अभियोजन गवाह से बचाव पक्ष अधिवक्ता ने जिरह की। जिरह पूरी हो जाने के बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए 4 नवंबर की तिथि अगली सुनवाई की दी है।

बताते चलें कि कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे गैंग ने फायरिंग कर दी थी। घटना में आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी। जबकि कई अन्य पुलिस वाले घायल हो गए थे। जिसके बाद पूरे मामले में पुलिस ने 45-50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस साथ ही 32 लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी।

मामले में 30 लोगों की गैंगस्टर पत्रावली पर फैसला पहले ही आ चुका है। जबकि उमाशंकर उर्फ तनके व विपुल दुबे की पत्रावली पर मामले की सुनवाई चल रही है। जिसके चलते उमाशंकर उर्फ तनके की ओर से चीफ डिफेंस काउंसिल संजय शुक्ला ने अभियोजन गवाह कृष्ण मोहन राय से जिरह की। जिरह पूरी हो जाने के बाद कोर्ट ने 4 नवंबर की तारीख अगली सुनवाई की दी।

वही पूरे मामले को लेकर एडीजीसी अमर सिंह ने बताया कि अभियोजन गवाह से बचाव पक्ष अधिवक्ता ने जिरह की है। जिसके बाद न्यायालय ने अब सुनवाई के लिए 4 नवंबर की तिथि नियत की है।