10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News: युवती को गोली लगने की खबर निकली झूठी, पुरानी रंजिश की जांच में जुटी पुलिस

Kanpur Girl Firing Incident:कानपुर में डीसीपी पश्चिम कार्यालय के पास युवती के गोली लगने की सूचना से देर रात हड़कंप मच गया। पुलिस जांच और अस्पताल में परीक्षण के बाद गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। मामले में पुरानी रंजिश की आशंका पर पुलिस पांच टीमों के साथ जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification
Kanpur News

सांकेतिक फोटो- पत्रिका

Kanpur DCP West Office Firing Rumour: कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात डीसीपी पश्चिम कार्यालय के पास उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवती के गोली लगने की सूचना तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवती को तत्काल एलएलआर अस्पताल भिजवाया। लेकिन अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण के बाद सामने आया कि युवती को गोली नहीं लगी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में गोली चलने की भी पुष्टि नहीं हुई। अब पूरा मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा होने की आशंका पर केंद्रित हो गया।

आधी रात ऑटो में बैठी थी युवती, तभी पहुंचे नौ लोग

पुलिस के मुताबिक, डीसीपी पश्चिम कार्यालय के पास झोपड़ी डालकर रहने वाले रमाकांत दुबे अपनी पत्नी और सात बच्चों के साथ रहते हैं। उनकी बेटी रुचि पनकी में किराये पर रहती है, जबकि बेटे भोला उर्फ राम, लक्ष्मण और भरत ऑटो चलाते हैं। रुचि के भाई शिव ने बताया कि वह गुरुवार सुबह मायके आई थी। देर रात भाई भोला उर्फ राम उसे ऑटो से पनकी छोड़ने जा रहा था। आरोप है कि भोला सामान लेने घर के अंदर गया और रुचि ऑटो में बैठी थी। इसी दौरान तीन बाइकों पर सवार कृष्णा उर्फ दानव, ईशान, इशरत, बल्लू समेत कुल नौ लोग वहां पहुंचे और हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिसके बाद रुचि बेसुध होकर गिर पड़ी। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

गोली लगने की खबर से दौड़ी पुलिस, लेकिन अस्पताल में बदली तस्वीर

घटना के तुरंत बाद किसी ने युवती को गोली लगने की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को एलएलआर अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों की जांच में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने भी प्रारंभिक जांच में गोली चलने के साक्ष्य नहीं मिलने की बात कही।

परिजनों और स्थानीय लोगों के दावे अलग-अलग

मामले में परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने गोली चलाई थी, जबकि आसपास के लोगों का दावा है कि उन्होंने गोली चलने जैसी कोई आवाज नहीं सुनी। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के चलते पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

पुलिस ने पांच टीमें लगाईं, पुरानी रंजिश की भी जांच

डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि अब तक की जांच में युवती को गोली लगने और गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश सामने आई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

कानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग