25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur Dehat:एसपी व सीओ सराहनीय पहल, गम को बदला खुशियों में जानिए क्या है पहल !

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में "ऑपरेशन खोज" के तहत 7 लड़कियों को उनके माता-पिता उसे मिलवाया गया है। जिसके बाद घर में पसरा मातम खुशियों में तब्दील हो गया है।

2 min read
Google source verification
Kanpur Dehat:एसपी व सीओ सराहनीय पहल, गम को बदला खुशियों में जानिए क्या है पहल !

Kanpur Dehat:एसपी व सीओ सराहनीय पहल, गम को बदला खुशियों में जानिए क्या है पहल !

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति व सीओ अकबरपुर अरुण कुमार सिंह की सराहनीय पहल "ऑपरेशन भूमि" के साथ "ऑपरेशन खोज" की शुरुआत अकबरपुर सर्किल के अकबरपुर, गजनेर, रनिया व रूरा थानों में की गई थी। "ऑपरेशन खोज" को सफल बनाने के लिए समस्त थाना प्रभारियों व पुलिसकर्मियों को लक्ष्य भी दिया गया था। "ऑपरेशन खोज" कानपुर देहात में पुलिस की सफल पहल साबित होती हुई नजर आ रही है। जिसका नतीजा है कि पिछले 2 दिनों के अंदर 7 लड़कियों को रूरा व अकबरपुर पुलिस ने "ऑपरेशन खोज" के तहत खोज निकाला है। समस्त कानूनी व विधिक कार्यवाही करने के बाद सुरक्षित लड़कियों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।

33 मुकदमे हैं दर्ज

कानपुर देहात में सीओ अकबरपुर अरुण कुमार सिंह के सर्किल के चार थानों आते हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो चारों थानों में दर्ज मुकदमों में 33 किशोरियों व युवती के लापता होने की जानकारी दी गई है। जिन्हें खोजने के लिए "ऑपरेशन खोज" के तहत पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जिसका नतीजा है कि पिछले 2 दिनों के अंदर 7 लड़कियों को रूरा व अकबरपुर पुलिस ने खोज के निकाला है। बाकी की तलाश के लिए भी "ऑपरेशन खोज" के तहत तेजी के साथ प्रयास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि जल्द से जल्द लापता अन्य किशोरी व युवतियों को पुलिस टीम तलाश कर अपनों से मिलवा देगी। जिसका लक्ष्य सीओ अरुण कुमार सिंह ने समस्त थाना प्रभारियों को दे रखा है और लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

क्या है "ऑपरेशन खोज"

कानपुर देहात में "ऑपरेशन खोज" का शुभारंभ किया गया है। "आपरेशन खोज" के तहत ऐसी लापता नाबालिगों की तलाश शुरू की गई है। जो कहीं लापता हो गई हैं या कोई बरगला कर ले गया है। उद्देश्य है कि तेजी से इन्हें खोजकर परिवार के हवाले कर उनकी मुस्कान को वापस लौटाया जाए। "आपरेशन खोज" अकबरपुर सर्किल के चारों थाने अकबरपुर, गजनेर, रनिया व रूरा में पायलट प्रोजेक्ट के तहत चलाया गया है।