
Kanpur Dehat:डीएम ने किया यमुना पट्टी इलाकों का औचक निरीक्षण,अधिकारियों को दिए निर्देश
Kanpur Dehat News:कानपुर देहात में तेजी के साथ बढ़ रहे यमुना कर जलस्तर को लेकर जहां ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका से भय का माहौल बना हुआ है। तो वही जिला प्रशासन ने भी बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूरी कर ली है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम नेहा जैन ने शुक्रवार को भोगनीपुर तहसील के यमुना पट्टी इलाकों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम नेहा जैन ने यमुना के जलस्तर का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
घबराने की आवश्यकता नही है
इस दौरान डीएम नेहा जैन ने गांववासियों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रशासन ने बाढ़ से निपटने हेतु सम्पूर्ण तैयारियों दुरस्त कर ली है। आप सबको घबराने की आवश्यकता नही है। हमने बाढ़ आपदा से निपटने हेतु आपदा मित्र बनाए है। नाविकों को सक्रिय कर दिया गया है। राहत कैंप, पब्लिक एड्रेस सिस्टम आदि को संचालित करने के निर्देश दिये गये है।
42 गांव होते हैं बाढ़ से प्रभावित
भोगनीपुर तहसील के यमुना पट्टी इलाकों का औचक निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएम नेहा जैन ने बताया कि कानपुर देहात में 42 ऐसे गांव हैं। जो कि बाढ़ से प्रभावित रहते हैं। जिसको लेकर हम लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली है। हम सभी का उद्देश्य है कि किसी प्रकार से कोई जनहानि व पशुहानि न हो। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जहां जहां पर फसलें लगी हुई है। उन सभी का सर्वे करवा लिया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत किसानों की फसल के नुकसान भरपाई के लिए बीमा कैंप भी लगाया गया है। ताकि किसान भाई समय रहते बीमा करवा ले और नुकसान होने की स्थिति में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान अभी तक की जो स्थिति है। उस स्थिति में जलस्तर खतरे के निशान से नीचे हैं।
Published on:
14 Jul 2023 09:43 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
