11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur Dehat: रामगंगा नहर में मिला महिला का क्षत विक्षत शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Kanpur Dehat Crime News: कानपुर देहात में एक अज्ञात महिला का शव नहर में क्षत विक्षत हालत में पड़ा हुआ मिला। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

less than 1 minute read
Google source verification
Kanpur Dehat: रामगंगा नहर में मिला महिला का क्षत विक्षत शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Kanpur Dehat: रामगंगा नहर में मिला महिला का क्षत विक्षत शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Kanpur Dehat Crime News: कानपुर देहात के थाना शिवली के अंतर्गत एक अज्ञात महिला का शव नहर में क्षत विक्षत हालत में पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों से मिलते ही मौके पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच पड़ताल करी। जांच पड़ताल के दौरान महिला के सिर पर चोट के निशान थे और गला दुपट्टे से कसा हुआ था। जिसके चलते पुलिस हत्या कर फेंके जाने की आशंका जता रही है। वही खबर लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

हत्या कर फेंके जाने से जाने की आशंका

शिवली से निकल रही रामगंगा नहर में शुक्रवार को सुबह केशरी निवादा के पास 45 वर्षीय अज्ञात महिला का शव उतराते हुए मिला। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन अज्ञात महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए है। पुलिस महिला की हत्या कर फेंके जाने से जाने की आशंका जता रही है।

क्या बोले थाना प्रभारी

थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम केसरी निवादा के पास नहर से थाना शिवली कानपुर देहात में अज्ञात महिला उम्र लगभग 40-45 वर्ष का शव मिला। जिसकी शिनाख्त नही हो पाई है। अज्ञात महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। आप सभी से अपील है कि शव के सम्बन्ध मे कोई सूचना या जानकारी मिले।तो थाने को सूचित करे।