22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur Dehat: भीषण गर्मी के कारण बदल गया स्कूलों का समय, जानिए क्या है नया समय

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में तेजी के साथ बढ़ रहे तापमान को देखते हुए डीएम के निर्देश में स्कूलों का समय बदल दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Kanpur Dehat: भीषण गर्मी के कारण बदल गया स्कूलों का समय, जानिए क्या है नया समय

Kanpur Dehat: भीषण गर्मी के कारण बदल गया स्कूलों का समय, जानिए क्या है नया समय

Kanpur Dehat News : गर्मियां बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में बढ़ते तापमान को देखकर स्कूलों के समय को बदला जा रहा है या गर्मियों की छुट्टियां पहले कर दी जा रही है। जिसके चलते कानपुर देहात के स्कूलों के समय में बदलाव किया है. चिलचिलाती धूप और गर्मी को देखते हुए स्कूल अब सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक खुलेंगे। स्कूलों के समय में संशोधन का फैसला भीषण गर्मी व लू की स्थिति को देखते हुए बीएसए ने लिया गया है। इस समय कानपुर देहात का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू चुका है।

तेजी के साथ बढ़ रहे तापमान को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में बढ़ती गर्मी के कारण स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित 8वीं तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूल अब गर्मी की छुट्टियां शुरू होने तक सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक संचालित होंगे।

उन्होंने बताया कि स्कूलों को पीने के पानी और गर्मी से निपटने के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिसको लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए आदेश जारी कर दिया गया है।