23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur Dehat: 2 नगर पालिका 11 नगर पंचायत के लिए मतदान शरू

Up Nikay Chunav : 13 निकायों में 130 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 288 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान संपन्न होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
कानपुर देहात

Up Nikay Chunav : नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कानपुर देहात की के 2 नगर पालिका 11 नगर पंचायत के लिए हो रहा मतदान सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया है। 13 नगर निकायों में अध्यक्ष पद 13 व सभासद पद के 190 पदों के लिए चुनाव हो रहा है। यहां अध्यक्ष के लिए 146 व सभासद के लिए 1060 दावेदार चुनावी मैदान में हैं। इसमें नगर पालिका परिषद पुखरायां व झींझक में अध्यक्ष के लिए 20 व सभासद के लिए 233 उम्मीदवारों तथा 11 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के 126 व सभासद के लिए 827 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला यहां के 243082 मतदाता करेंगे। इनमें 128099 पुरुष व115023 महिला मतदाता शामिल हैं।

बनाए गए हैं 130 मतदान केंद्र

कानपुर देहात में 2 नगर पालिका 11 नगर पंचायत के 130 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 288 बूथों पर कड़ी सुरक्षा में यह मतदाता मतदान करके प्रत्याशियों के भाग का फैसला करेंगे। वही जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करा दी हैं। निश्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए जिले को 16 जोन व 39 सेक्टर मे बांटा गया है। जबकि मतदान कार्य में 1152 मतदान कार्मिकों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।

अधिक से अधिक करें मतदान

डीएम नेहा जैन ने बताया कि सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान संपन्न कराया जाएगा। जनता से अपील है कि अधिक से अधिक मतदान करें।