21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur Dehat: 5 जून को स्कूलों में मनेगा विश्व पर्यावरण दिवस 2023, जारी हुए दिशा निर्देश

World environment day 2023 : कानपुर देहात में मिशन लाइफ को केंद्र में रखते हुए विश्व पर्यावरण दिवस 2023 मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां कानपुर देहात में शुरू कर दी गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Kanpur Dehat: 5 जून को स्कूलों में मनेगा विश्व पर्यावरण दिवस 2023, जारी हुए दिशा निर्देश

Kanpur Dehat: 5 जून को स्कूलों में मनेगा विश्व पर्यावरण दिवस 2023, जारी हुए दिशा निर्देश

World environment day 2023 : बेसिक संयुक्त शिक्षा निदेशक ने सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को 5 जून को सभी सरकारी स्कूलों में विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के आदेश जारी करे हैं। जिसको लेकर कानपुर देहात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण दिवस मनाने को लेकर सभी ब्लॉक एजुकेशन अफसरों को निर्देश दे दिए हैं।

बताते चलें कि 5 जून को सभी सरकारी स्कूलों में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर छात्र-छात्राएं रैली भी निकलेंगे। इस साथ ही पर्यावरण से जुड़ी प्रतियोगिताएं का भी आयोजन कराया जाएगा। इस साथ ही पर्यावरण जागरूकता के संदर्भ में किए जाने वाले उपायों के बारे में बताकर फोटोग्राफ व वीडियो एवं अन्य गतिविधियों को वेबसाइट पर अपलोड भी किया जाएगा। जिसको लेकर सरकारी स्कूलों में तैयारियां तेज कर दी गई।

गौरतलब है कि हर साल दुनियाभर में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है ताकि लोगों में पर्यावरण को लेकर जागरुकता पैदा की जा सके। इस दिन सोशल मीडिया, सोशल गैदरिंग और कई तरह के कार्यक्रम आयोजन कर पर्यावरण से जुड़े फैक्ट्स शेयर किए जाते हैं ताकि लोगों को इसके बारे में पता चल सके।