11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KANPUR : प्रेम-प्रसंग में शक के चलते पिता नाबालिग बेटी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Kanpur Murder : कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के शक के चलते एक पिता ने बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
KANPUR : प्रेम-प्रसंग में शक के चलते पिता नाबालिग बेटी को उतारा मौत के घाट,गिरफ्तार

KANPUR : प्रेम-प्रसंग में शक के चलते पिता नाबालिग बेटी को उतारा मौत के घाट,गिरफ्तार

Kanpur Murder : कानपुर के थाना रावतपुर के अंतर्गत एक पिता ने नाबालिग बेटी के प्रेम प्रसंग के शक में जमकर पीटा और फिर मोबाइल की डेटा केबिल से गला घोटकर हत्या कर दी।

वही नाबालिग बेटी की मां के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर के अंदर पहुंच गया और तत्काल पास के अस्पताल लेकर गए। जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पड़ोसी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग को जमकर पीटा

रावतपुर थाना क्षेत्र के राधापुरम निवासी श्याम बहादुर को अपनी नाबालिग बेटी 16 साल की बेटी के प्रेम प्रसंग होने का संदेह था। जिसके वह बेटी से नाराज रहता था। सोमवार दोपहर को श्याम घर पहुंचा और बेटी को फोन पर बात करता देखा। तो वह गुस्सा गया और नाबालिग बेटी को जमकर पीटा। इसके बाद उसने मोबाइल के डेटा केबिल से गला घोंट दिया।

वही जब नाबालिग बेटी की मां संगीता ने शोर मचाना शुरू किया तो पड़ोसी घर के अंदर आ गया और तत्काल पास के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने नाबालिग को मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डेटा केबिल हुई बरामद

रावतपुर थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। फोरेंसिक टीम ने डेटा केबिल भी बरामद कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है।