
Kanpur: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवती और किशोर की मौत, एक घायल
Kanpur Road Accident: कानपुर के थाना सचेंडी के अंतर्गत एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवती और किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। वही किशोर की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे पुलिस ने हैलट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। वही हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया है।
बताते चलें कि सचेंडी के भूल गांव निवासी अनिल कुमार की बेटी चांदनी और छोटी बेटी रोशनी रायपुर स्थित एक समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार पारिवारिक रिश्तेदार रायपुर निवासी सुमित बाइक से दोनों बहनों को छोड़ने उनके घर आ रहा था। तभी किसान नगर स्थित पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि चांदनी और सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। जब की रोशनी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं राहगीरों से हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वही घायल रोशनी को हैलट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
सचेंडी थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। जिसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
30 May 2023 04:49 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
