
पत्नी और मासूम बेटी की हत्या कर पति ने खुद को भी किया घायल
उत्तर प्रदेश के कानपुर में हृदय विदारक घटना सामने आई है। जिसमें पति ने अपनी पत्नी और चार साल की पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी और स्वयं को भी घायल कर लिया। पड़ोसियों ने घर में हलचल न होने पर 112 को जानकारी दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो खौफनाक घटना सामने आई डीपी पूर्वी ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है फॉरेंसिक टीम भी मौके पर आ गई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायल पति को उपचार के लिए हैलेट भेजा गया है। घटना चकेरी थाना क्षेत्र की है।
चकेरी थाना क्षेत्र के सनीगवा काशीराम कॉलोनी फेस-1 निवासी 40 वर्षीय अर्जुन जायसवाल ने अपनी पत्नी निशा और 4 साल की आशवी की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद को भी चाकू मार कर घायल कर लिया। घर में किसी प्रकार की हलचल न होने पर पड़ोसियों ने 112 में जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। मौके पर स्थानीय थाना पुलिस और पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। डीसीपी पूर्वी ने पूरे घटनाक्रम के विषय में जानकारी दी।
डीसीपी पूर्वी ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर एक महिला और बच्ची का शव पड़ा मिला। जिनकी गला दबाकर हत्या की गई थी। घटना पति ने किया है। जो कल से गायब थे। आज एक बार फिर आए हैं। घटना किन कारणों से की गई है। इसकी जानकारी प्राप्त की जा रही है। पति ने सुसाइड नोट भी लिखा है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि इसकी भी जानकारी की जा रही है।
Published on:
12 Feb 2024 08:18 pm

बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
