कानपुर के दरोगा अनूप सिंह की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक दारोगा की पत्नी पूनम सिंह ने महिला कॉन्स्टेबल पर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। ये कान्स्टेबल अनूप सिंह पर शादी का दबाव बना रही थी।
विकास दुबे एनकाउंटर में शामिल रहे दरोगा अनूप सिंह ने 10 नवंबर को जहर खा लिया था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में 14 नवंबर को उनकी मौत हो गई थी। इस केस में उनकी पत्नी ने अब कई नए दावे किए हैं।
दारोगा के महिला कांन्सटेबल से थे प्रेम संबंध
अनूप सिंह की पत्नी पूनम सिंह ने फजलगंज थाने की एक महिला कॉन्स्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पूनम सिंह का कहना है कि महिला कॉन्स्टेबल ने ही उनके पति अनूप सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाया था।
मृतक दरोगा की पत्नी पूनम सिंह का कहना है कि उसके पति अनूप सिंह फजलगंज में तैनात थे। इस दौरान उनके पति और इस महिला सिपाही के बीच संबंध थे। महिला सिपाही इसके बाद उनके पीछे पड़ गई और शादी करने का दबाव बनाने लगी। इससे वो तनाव में थे और परेशान होकर उन्होंने जहर खा लिया।
पूनम सिंह की शिकायत पर महिला कॉन्स्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कानपुर के कमिश्नर बीपी जोगदंड ने महिला सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने मामले की जांच एक महिला एसीपी को सौंप दी है।
यह भी पढ़ें: