
Kanpur news: हेड कांस्टेबल पर किया था जानलेवा हमला,पुलिस मुठभेड़ में दूसरा आरोपित गिरफ्तार
Kanpur crime news: कानपुर में हेड कांस्टेबल पर जानलेवा हमले करने वाले दूसरे आरोपित राहुल यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। वही जवाबी फायरिंग के दौरान आरोपित के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति सामान्य बनी हुई है।
बताते चलें कि ककवन थाने में तैनात मो.मुर्तजा सोमवार देर रात बिल्हौर से खाना खाकर थाने पर लौट रहे थे। तभी कमसान गांव के पास अधिवक्ता विशाल यादव और उसके साथी राहुल ने हेड कांस्टेबल पर जानलेवा हमला करते हुए। उन्हें मारपीट कर मोबाइल और नगदी लूट ली थी। पुलिस ने मो. मुर्तजा की तहरीर पर दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास और लूट में रिपोर्ट दर्जकर देर रात अधिवक्ता विशाल यादव को गिरफ्तार कर लिया था।
वही बिल्हौर पुलिस ने दूसरे आरोपित राहुल यादव को जीटी रोड पर चंडाली क्रासिंग के पास पकड़ने का प्रयास किया। तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे पैर में गोली लग गई, इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया।
बिल्हौर थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपित के पास से एक तमंचा,बाइक बरामद हुई है।
Published on:
20 Sept 2023 11:27 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
