23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8 साल की बच्ची को मौलाना ने चॉकलेट के बहाने बुलाया और फिर शुरू की दरिंदगी, भीड़ ने जमकर पीटा

Child Abuse Case Kanpur : कानपुर में एक मौलाना ने चॉकलेट के बहाने 8 साल की बच्ची को अपने पास बुलाया। इसके बाद उसने दरिंदगी शुरू की।

2 min read
Google source verification

8 साल की बच्ची से मौलाना ने की हैवानियत की कोशिश, PC- X

कानपुर : शहर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बैरी अकबरपुर इलाके में रविवार शाम एक बुजुर्ग मौलाना की शर्मनाक करतूत ने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया। चॉकलेट का लालच देकर एक 8 वर्षीय मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश करने वाले 60 वर्षीय मोहम्मद इस्माइल को गुस्साई भीड़ ने रंगे हाथों पकड़ लिया और कानून के हवाले करने से पहले उसकी जमकर सड़क पर पिटाई की।

चॉकलेट के बहाने बच्ची को बुलाया

पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि रविवार शाम उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद इस्माइल ने उसे चॉकलेट देने के बहाने फुसलाकर अपने घर के अंदर बुला लिया। घर में अकेला पाकर आरोपी ने मासूम के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और उसके कपड़े उतारने की कोशिश की।

बच्ची ने मचाया शोर

आरोपी के चंगुल में फंसी बच्ची डरी जरूर, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। मासूम ने आरोपी को धक्का दिया और शोर मचाते हुए घर से बाहर भाग निकली। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। खुद को घिरता देख आरोपी इस्माइल ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद भीड़ ने उसे करीब 50 मीटर तक दौड़ाकर पकड़ लिया।

गुस्साई भीड़ ने आरोपी को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों और थप्पड़ों से जमकर पीटा। इस दौरान आरोपी हाथ जोड़कर जान की भीख मांगता रहा, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई।

CCTV में कैद हुई करतूत, आरोपी जेल रवाना

मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रेनी IPS और कल्याणपुर थाना प्रभारी सुमेध जाधव ने मोर्चा संभाला। पुलिस जांच में इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें आरोपी की संदिग्ध गतिविधियां और घटना की पुष्टि हुई।

पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी मोहम्मद इस्माइल, जो मूल रूप से कानपुर देहात के रूरा का रहने वाला है, उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बच्ची फिलहाल अपने माता-पिता के पास है, लेकिन वह इस घटना से काफी डरी हुई है।