7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, पुलिस की चार टीमों ने तीन को किया गिरफ्तार

Minor girl gangraped, four police teams arrested three कानपुर में नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस आयुक्त ने घटना की जानकारी दी।

less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Minor girl gangraped, four police teams arrested three कानपुर में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता के पिता ने थाना में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी है। अपनी तहरीर में उन्होंने बताया है कि गांव के ही रहने वाले तीन व्यक्तियों ने उनकी बेटी के साथ बीते 6 मार्च को दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।‌ इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया और नामजत आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया।‌ घटना बिल्हौर थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें: प्रो. रामगोपाल यादव बोले- करणी सेना को पुलिस संरक्षण न मिला होता तो हमारे कार्यकर्ता ठीक कर देते

उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें गैंगरेप की घटना की जानकारी दी। बिल्हौर थाना पुलिस को दिए तहरीर में उन्होंने बताया कि गांव के ही रहने वाले तीन व्यक्तियों ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

क्या कहते हैं सहायक पुलिस आयुक्त?

सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर अमरनाथ यादव ने बताया कि 6 मार्च को बिल्हौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जिसमें तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। बिल्हौर थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।