4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News:सेल्फी लेने के चक्कर में युवक की गई जान,जानिए पूरा मामला

Kanpur News: कानपुर के परमट घाट पर दोस्तों के साथ गंगा नहाने आया युवक की सेल्फी लेने के दौरान गहराई में डूब गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Kanpur News:सेल्फी लेने के चक्कर में युवक क गई जान,जानिए पूरा मामला

Kanpur News:सेल्फी लेने के चक्कर में युवक की गई जान,जानिए पूरा मामला

Kanpur News: कानपुर के थाना ग्वालटोली अंतर्गत परमट घाट पर दोस्तों के साथ गंगा नहाने आया युवक नहाने के दौरान गहराई में डूब गया। वही घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक युवक का कुछ भी पता नहीं चल सका था। वही प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो गंगा के बीच धारा में सेल्फी लेने के दौरान हादसा हुआ है।

बताते चलें कि बाबूपुरवा के बेगमपुरवा निवासी मो.तस्कूर का छोटा बेटा मो.दानिश (20) सोमवार दोपहर अपने दोस्त शाहिद, अकील व दोस्त अफजाल की बहन समरीन और भांजी पलक के साथ परमट घाट पर गंगा नहाने आए थे। शाहिद और पलक बाहर खड़े थे जबकि तीन गंगा नहा रहे थे। अचानक गंगा नहाने के दौरान दानिश डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए अकील और समरीन भी आगे बढ़े तो वह भी डूबने लगे। शोर सुनकर नाविकों ने किसी तरह अकील और समरीन को तो बचा लिया लेकिन दानिश गहराई में जाकर डूब गया। सूचना पर ग्वालटोली पुलिस पहुंची और गोताखोरों को दानिश की तलाश में जुटे हुए थे।

वही प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह सभी दोस्त गंगा में नहाने के दौरान बीच धारा में पहुंच गए और मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे तभी अचानक इनका एक साथी गंगा में डूबने लगा जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक इनका साथी गंगा में लापता हो चुका था।

ग्वालटोली थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि युवक की तलाश में गोताखोरों की टीम लगाई गई है उसकी तलाश की जा रही है।