
Kanpur news:मारपीट,लूट और फिर सामूहिक दुष्कर्म,तीन गिरफ्तार
Kanpur crime news: कानपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है। जिसको सुनने के बाद आप की आंखों में भी आंसू आ जाएंगे। जहां पर चार युवकों ने पहला बाइक सवार युवक के साथ मारपीट करते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद बाइक पर युवक के साथ बैठी महिला के साथ चारों युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वही घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य एक की तलाश में पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम छापेमारी कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से फतेहपुर निवासी युवती छोटी बहन के साथ कानपुर क्षेत्र में रहती है और फजलगंज के एक मॉल में नौकरी करती है। रविवार शाम वह अपने युवक मित्र के साथ बाइक से सेन पश्चिम पारा के इकघरा गांव के रोड से जा रही थी। तभी सुनसान जगह पर मौजूद चार युवकों ने बाइक को रोका और मारपीट करते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया। इस बाद सभी ने आरोपितों ने बारी बारी से युवती से दुष्कर्म किया और फरार हो गए। वही घटना की जानकारी जब युवती के परिजनों को ही तो उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस तत्काल मुकदमा दर्ज कर क्राइम ब्रांच टीम की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वही उसके एक अन्य साथी की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।
वही पूरे मामले को लेकर सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी पवन कुमार और क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपित फतेहपुर निवासी देवीदीन,अभिषेक उर्फ नन्नू,संदीप को गिरफ्तार किया। जबकि चौथा फरार है। टीम उसकी तलाश कर रही है। जल्द ही वह भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published on:
21 Sept 2023 06:32 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
