15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur में बीच सड़क पर युवती की दिन-दहाड़े नृशंस हत्या, हत्या आरोपी ने जहर खाकर दी जान

Kanpur news: कानपुर में बीच सड़क पर एक युवती की एक युवक ने कुल्हाड़ी व चाकुओं से हमला करके हत्या कर दी। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाए वह मौके से फरार हो गया।

2 min read
Google source verification
Kanpur में बीच सड़क पर युवती की दिन-दहाड़े नृशंस हत्या, हत्या कर आरोपी हुआ फरार

Kanpur में बीच सड़क पर युवती की दिन-दहाड़े नृशंस हत्या, हत्या कर आरोपी हुआ फरार

Kanpur news: कानपुर के बिल्हौर दिनदहाड़े एक युवती की सड़क पर चाकू कुल्हाड़ी से वार करके निर्मम हत्या कर दी गई। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाए आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

वही घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। इसी दौरान पुलिस को कुछ दूरी पर हत्या आरोपी बेहोश पड़ा हुआ मिला था। जिसे तत्काल पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां हत्या आरोपी के जहर खाने की पुष्टि करते हुए डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गदनपुर आहार गांव निवासिनी सन्नो (20) अपने जीजा सनोज और भतीजे राज के साथ अपनी दीदी रूबी के घर बाइक पर सवार होकर जा रही थी। इस दौरान राणा गांव के सामने ओवर ब्रिज पर ही पहुंचे थे।

तभी गांव का ही सुरेश कुमार एकाएक बाइक लेकर सामने आ गया और कुल्हाड़ी से सन्नो पर वार करना आरंभ कर दिया। इस दौरान सुनोज ने रोकने का प्रयास किया लेकिन सुरेश लगातार वार करता रहा। सुरेश का गुस्सा यही नहीं रुका उसने चाकू से भी कई बार युवती के ऊपर वार किया और मौके से बाइक लेकर फरार हो गया।

वहीं राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस साथ ही हत्या आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

इस दौरान हत्या करने वाला आरोपी सुरेश ने घटना के बाद जहर खा लिया था। वही छापेमारी के दौरान पुलिस को आरोपी सुरेश गंभीर हालत में पड़ा हुआ मिला। जिसको सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया है। यहां इलाज के दौरान हत्या आरोपी की भी मौत हो गई।