कानपुर देहात शिवली के ग्राम मदारपुर निवासी सुशील द्विवेदी ने बताया कि मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी के साथ कानपुर के टिकरा में बने मंगलम गेस्ट हाउस में शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए गए थे। देर शाम वह मोटरसाइकिल से घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान मैंथा नहर पुल रोड पर मोटरसाइकिल सवार 3 अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक करके रोक लिया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। जब उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो सभी अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए। वही लूटपाट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।