16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News: कानपुर के घाटों पर गंगा स्नान को उमड़ा आस्था का सैलाब

Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा के दौरान भोर सुबह से कानपुर के प्रमुख घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा।

less than 1 minute read
Google source verification
Kanpur News: कानपुर के घाटों पर गंगा स्नान को उमड़ा आस्था का सैलाब

Kanpur News: कानपुर के घाटों पर गंगा स्नान को उमड़ा आस्था का सैलाब

Ganga Dussehra 2023: कानपुर में गंगा दशहरा के दौरान भोर सुबह से ही बिठूर के साथ कानपुर के प्रमुख घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा। बिठूर के ब्रह्मावर्त, पत्थर घाट, सीता घाट, महिला घाट, गुदारा घाट, रानी लक्ष्मी बाई घाट पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं। ब्रह्मावर्त घाट पर गंगा स्नान के साथ जरूरतमंदों में अन्न और वस्त्र दान की परंपरा का पालन भी श्रद्धालुओं द्वारा किया जा रहा है।

वहीं, शहर के सरसैया घाट, अटल घाट और सिद्धनाथ घाट पर शहर के साथ आस-पास जिलों से पहुंच रहे श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। गंगा की धारा में दीपदान कर श्रद्धालु तट पर ही विधिवत आरती पूजन कर समृद्धि की प्रार्थना कर रहे हैं।

इसी प्रकार के बिठूर के घाटों पर कन्नौज, इटावा, झांसी, हरदोई सहित कई जिलों से पहुंच रहे श्रद्धालु गंगा स्नान पूजन कर रहे हैं। बिठूर में भोर पहर से ही आस-पास जिलों से श्रद्धालुओं का घाट पर आना जारी है और विधिवत गंगा मइया की आरती कर पूजन अर्चन करते हुए लोग नजर आ रहे हैं।