7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News:शराब के विवाद में पति ने पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपी फरार

Domestic violence murder:महाराजपुर के भैवली गांव में शराब के विवाद में पति ने खेत में काम कर रही पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के भैवली गांव में घरेलू विवाद के चलते एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में पति ने डंडे से हमला कर पत्नी की जान ले ली। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान रामदेवी (38) के रूप में हुई है, जो परिवार का भरण-पोषण मजदूरी कर करती थीं। परिजनों ने बताया कि आरोपी पति हरिपाल को शराब की लत थी और इसी कारण घर में अक्सर विवाद होता रहता था। कुछ दिन पूर्व उसने घर में पाला गया सुअर बेच दिया और उससे प्राप्त धनराशि शराब में खर्च कर दी। इसी बात को लेकर दंपती के बीच लगातार तनाव बना हुआ था।घटना के दिन शाम के समय रामदेवी गांव के पास खेत में काम कर रही थीं।

आरोप है कि इसी दौरान हरिपाल वहां पहुंचा और पीछे से डंडे से उन पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण रामदेवी जमीन पर गिर पड़ीं। स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन तब तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद और नशे की हालत में की गई हिंसा का प्रतीत हो रहा है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों के अनुसार, रामदेवी के दो पुत्र विनीत और मनीष तथा दो पुत्रियां हैं। परिवार का आरोप है कि आरोपी की शराब की आदत के कारण घर में आए दिन झगड़े होते थे। घटना के बाद से आरोपी फरार है।पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

वही पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस उपायुक्त,पूर्वी अंजली विश्वकर्मा ने बताया कि थाना महाराजपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भेवली में एक व्यक्ति हरिपाल द्वारा शराब के नशे में अपनी पत्नी रामदेवी (उम्र लगभग 38 वर्ष) की लकड़ी के डंडे से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका खेत में कार्य कर रही थी, इसी दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान पति हरिपाल ने डंडे से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा उसे तत्काल सीएचसी सरसौल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर स्थानीय पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।