6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिद्धनाथ मंदिर जाते समय दंपति को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत; राहगीरों ने चालक को दौड़ाकर पकड़ा

Road Accident: कानपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां जाजमऊ थाना क्षेत्र में एयरपोर्ट रोड पर सिद्धनाथ मंदिर जा रहे दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दंपति की मौके पर मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत (फोटो- पत्रिका)

Kanpur accident News: कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एयरपोर्ट रोड (बाबा सिद्धनाथ मंदिर मार्ग) पर सोलंकी धर्मकांटे के पास तेज रफ्तार चमड़ा लदे ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी और फिर उन्हें कुचलते हुए भागने लगा। इस हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और भाग रहे ट्रक चालक का पीछा करने लगे।

मंदिर दर्शन को निकले थे दंपति

मृतकों की पहचान चकेरी थाना क्षेत्र के सीताराम नगर, अहिरवां निवासी 62 वर्षीय लक्ष्मीकांत शर्मा और उनकी 56 वर्षीय पत्नी कृष्णा देवी के रूप में हुई है। लक्ष्मीकांत शर्मा नगर निगम से सुपरवाइजर पद से सेवानिवृत्त थे। दंपति रोज की तरह शनिवार सुबह स्कूटर से सिद्धनाथ मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे।

पति-पत्नी जैसे ही एयरपोर्ट रोड पर सोलंकी धर्मकांटे के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रक चालक ने बचने के प्रयास में उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार होने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने करीब 200 मीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया और मौके पर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस जांच शुरू, परिवार में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही चकेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना सामने आया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इधर, हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दंपति के दो बेटे हैं। बेटे रिक्कू शर्मा ने बताया कि उनके माता-पिता रोज मंदिर दर्शन के लिए जाते थे, लेकिन इस बार यह यात्रा उनकी आखिरी यात्रा बन गई।

क्या बोले अधिकारी?

सहायक पुलिस आयुक्त, छावनी अमित चौरसिया ने बताया कि जाजमऊ क्षेत्र में सोलंकी धर्मकांटा के पास सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार पति-पत्नी की दु:खद मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दुर्घटना में शामिल ट्रक एवं उसके चालक को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है तथा तहरीर प्राप्त कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

कानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग