Kanpur news: कानपुर देहात और कानपुर नगर के कई थाना क्षेत्रों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस ने बीजेपी का स्टीकर व हूटर लगी एक क्रेटा कार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में महंगे शकों को पूरा करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देते थे। वहीं, पुलिस टीम गिरफ्तार किए गए शातिर चोरों के गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।