16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News:बदायूं से लाई गई किशोरी की मौत,परिजन बोले,कुछ तो हुआ गलत

Kanpur News: कानपुर में बदायूं से करीब छह माह पूर्व स्वरूप नगर स्थित राजकीय महिला शरणालय आई किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता ने आशंका जताते हुए कहा कि उनकी बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है।

2 min read
Google source verification
Kanpur News:बदायूं से लाई गई किशोरी की मौत,परिजन बोले,कुछ तो हुआ गलत

Kanpur News:बदायूं से लाई गई किशोरी की मौत,परिजन बोले,कुछ तो हुआ गलत

Kanpur News: कानपुर के स्वरूप नगर थानाक्षेत्र में बदायूं से करीब छह माह पूर्व स्वरूप नगर स्थित राजकीय महिला शरणालय आई किशोरी की बुधवार देर शाम एलएलआर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी पाकर पहुंचे पिता ने लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि उनकी बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है। किशोरी का पैनल और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते बिसरा सुरक्षित रखा गया है। वहीं दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड भी बनाई गई है।

बदायूं जनपद के सिविल लाइंस निवासी प्राइवेट कर्मी की 16 वर्षीय छोटी बेटी को पिछले साल एक युवक बहलाकर भगा ले गया था। इस पर किशोरी को बदायूं में बालिका सरंक्षण गृह में रखा गया था। इस दौरान वहां से दो लड़कियां भाग निकली तो 21 दिसंबर को उसे स्वरूप नगर स्थित राजकीय महिला शरणालय में शिफ्ट किया गया था। किशोरी के पिता का कहना है कि वह कई बार शहर आए लेकिन बेटी को उनके साथ नहीं भेजा गया।

कर्मचारियों ने बताया कि किशोरी के गले में गिल्टी थी और बुखार भी आता था। बुधवार सुबह हालत बिगड़ने पर पिता को सूचना देकर उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे किशोरी के पिता ने लापरवाही का आरोप लगाया उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि उनकी बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है।

वहीं गुरुवार शाम तीन डाक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ किशोरी का पोस्टमार्टम हुआ। जिसमें कांशीराम ट्रामा सेंटर की महिला डा.नवनीत दुबे के निर्देशन में उर्सला के डा. अनुपम सचान और डा. रामकिशोर कटियार ने पोस्टमार्टम कराया। मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते बिसरा सुरक्षित रखा गया है वहीं दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड भी बनाई गई है।