25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News:एक घंटे में दो वारदात, 72 घंटे में स्नैचरों की कहानी खत्म, दो गिरफ्तार

Snatching Crackdown:कानपुर में एक घंटे में हुई दो स्नैचिंग घटनाओं का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा किया। चकेरी में मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार हुए, एक घायल हुआ। लूटा सामान, तमंचा और बाइक बरामद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी।

2 min read
Google source verification

कानपुर में लगातार हुई दो स्नैचिंग की घटनाओं का पुलिस ने महज 72 घंटे में खुलासा कर दिया। चकेरी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें से एक के पैर में गोली लगी है। आरोपियों के पास से लूटा गया सामान, अवैध हथियार और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।

एक घंटे में दो वारदात, पुलिस के लिए बनी बड़ी चुनौती

दरअसल, 21 मार्च 2026 को डायल-112 पर एक महिला से मंगलसूत्र छीनने की सूचना मिली थी। इस घटना के करीब एक घंटे बाद उसी क्षेत्र में दूसरी महिला के साथ पर्स छिनैती की वारदात हो गई। एक ही इलाके में लगातार दो घटनाओं ने पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश में टीमें सक्रिय कर दी गईं।

घेराबंदी के दौरान फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल

मंगलवार दिन रात को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चकेरी के सनिगवां चौकी क्षेत्र में देखे गए हैं। इस पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान जब संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मो. एहतिशाम (निवासी बाबूपुरवा) के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी रयान (निवासी किदवई नगर) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

लूटा गया सामान, तमंचा और बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया पर्स, नकदी और मंगलसूत्र का पेंडेंट बरामद किया है। इसके अलावा एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है। घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं दूसरे आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पीड़िता ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की पहचान की पुष्टि भी की है।

क्या बोले उपायुक्त पूर्वी

पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।