मृतक की पत्नी यासमीन बानो ने बताया कि वह सभी दिल्ली जाने के लिए निकले थे और कानपुर सेंट्रल से श्रमशक्ति पकड़नी थी। उन्नाव से मेमू से कानपुर जा रहे थे। इस दौरान गंगा पुल पर बेटी सना की नजर उतारकर मोहम्मद इरफान गंगा में सिक्का फेंकने लगे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और वह दरवाजे से नीचे जा गिरे।