6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News:बहन ने बहन का सिर फोड़ा, फिर कुत्ता छोड़कर मचाया आतंक, मुकदमा दर्ज

Sister attack case Kanpur:कानपुर के पनकी क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान नशे में धुत महिला ने अपनी बहन पर डंडे से हमला कर दिया। कुत्ता छोड़कर दहशत फैलाई और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

2 min read
Google source verification

कानपुर,पनकी थाना क्षेत्र के स्वराज नगर में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। नशे की हालत में घर पहुंची एक महिला ने अपनी सगी बहन पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। सिर फटने से पीड़िता लहूलुहान हो गई। इतना ही नहीं, आरोपी महिला ने घर का पालतू कुत्ता भी लोगों पर छोड़ दिया ताकि कोई बचाने न आए। जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

स्वराज नगर निवासी मोहिनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना 3 मई 2025 की शाम की है। उनकी बहन दीपशिखा नशे की हालत में घर आई। आरोप है कि घर में घुसते ही दीपशिखा ने मोहिनी की नाबालिग बेटी से अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। मोहिनी ने जब इसका विरोध किया तो दोनों बहनों के बीच कहासुनी तेज हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में दीपशिखा ने हाथ में रखा डंडा उठाया और सीधे मोहिनी के सिर पर वार कर दिया। हमले में मोहिनी का सिर फट गया और खून बहने लगा।

कुत्ता छोड़कर रोका मदद का रास्ता

पीड़िता मोहिनी का आरोप है कि मारपीट के दौरान दीपशिखा ने घर में पाला हुआ कुत्ता भी खोल दिया। कुत्ते के डर से आसपास के लोग और पड़ोसी मदद के लिए आगे नहीं आ सके। पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। आरोप है कि दीपशिखा ने जाते समय मोहिनी और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद घायल मोहिनी ने पनकी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पनकी पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी बहन दीपशिखा के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वही कुछ पड़ोसियों ने भी महिला पर रोज-रोज विवाद करने का आरोप लगाया है।

क्या बोले थाना प्रभारी

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आसपास के लोगों के बयान और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।