10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SP विधायक इरफान सोलंकी को विजय जुलूस निकालना पड़ा महंगा

समाजवादी पार्टी के कानपुर से जीतकर आए विधायक इरफान सोलंकी को विजय जुलूस निकालना महंगा पड़ा है।

2 min read
Google source verification
File Photo of Kanpur SP MLA Irfan Solanki with UP Assembly

File Photo of Kanpur SP MLA Irfan Solanki with UP Assembly

समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ चुनाव आयोग के प्रतिबंध के बावजूद विजय जुलूस निकालने का मामला दर्ज किया गया है। इस प्राथमिकी में 500 अज्ञात लोगों और उनके समर्थकों को भी नामजद किया गया है, जिनकी पहचान अब सोलंकी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो से की जा रही है।

इंस्पेक्टर जैनेंद्र सिंह तोमर ने संवाददाताओं से कहा कि लोगों को अन्य की पहचान करने के लिए और वीडियो उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि इन वीडियो के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

कानपुर में जीत के बाद जश्न

विधायक शुक्रवार की रात दो दर्जन से अधिक वाहनों के काफिले के साथ कानपुर के बीचोबीच रिहायशी इलाके चमनगंज पहुंचे और अपने समर्थकों के साथ घूमने लगे। जैसे ही ज्यादा लोग इक्ठ्ठे हुए, पुलिस ने उन्हें जाने के लिए मनाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मना कर दिया, जिसके बाद उच्च अधिकारियों को सूचना भेजी गई। इरफान सोलंकी ने सोशल मीडिया पर रैली का एक वीडियो शेयर करते हुए अपने मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया और लिखा, 'एक बार फिर आपका विश्वास और आशीर्वाद मेरे साथ है।'

यह भी पढे: पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी को यूपी चुनाव में मिले सिर्फ 14 वोट


प्रदेश में सपा को मिली 111 सीटें

समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। सपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल ने आठ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मैनपुरी जिले की करहल सीट पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल को 67 हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी बलिया की बांसडीह सीट से भाजपा की केतकी सिंह से चुनाव हार गये। केतकी सिंह को 103305 मत तथा चौधरी को 81953 मत मिले। जसवंतनगर सीट पर समाजवादी पार्टी के शिवपाल सिंह यादव 159718 मत पाकर चुनाव जीत गए और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के विवेक शाक्य को 68739 मतों से संतोष करना पड़ा।