एक बार में भरता १७० ग्राम ईंधन
कुकिंग कुकर स्टोव में एक बार में 170 ग्राम अल्कोजेल भरते हैं। खत्म होने पर रीफिल कर सकते हैं। कुकर पर छोटे भगौने, कुकर, कड़ाही, केतली, बीकर आदि रखकर चाय, सब्जी बना सकते हैं। मिनरल ऑयल कोरपोरेशन के एमडी विकास अग्रवाल कहते हैं कि सियाचिन और लद्दाख में केरोसिन और लकड़ी पर खाना पकाना मुमकिन नहीं है। बर्फीले इलाके में भी सैनिकों को खाना पकाने संबंधी दिक्कत न हो, इसके लिए कुकिंग स्टोव और अल्कोजेल ईंधन बनाया गया था।