
Kanpur: दुख की घड़ी में व्यापारियों के साथ खड़ी है सरकार - उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक
Fire in Kanpur: कानपुर के बासमंडी में रेडीमेट मार्केट में हुए अग्निकांड की जानकारी होते ही उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक कानपुर पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को व्यापारियों के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
नहीं होनी चाहिए राजनीति
कानपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव के द्वारा जारी किए गए बयान को लेकर कहा कि यह दुर्घटना है। दुर्घटना का राजनीतिकरण बिल्कुल नहीं करना चाहिए। हमारी पूरी सरकार इस दुख की घड़ी में व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हर स्थिति व परिस्थिति में सरकार व्यापारियों की मदद करेगी। उन्होंने कहा पुलिस व प्रशासन मिलकर क्षति का आकलन कर रिपोर्ट देंगे। जिसके बाद सरकार व्यापारियों की जो भी मदद हो सकेगी वह करेगी।
भोर सुबह लगी थी भीषण आग
कानपुर की बासमंडी में सबसे बड़ी हमराज कांपलेक्स में भोर सुबह भीषण आग लगा गई थी। हमराज कांपलेक्स से उठी इस आग की चपेट में एक हजार से ज्यादा दुकानें आ गई हैं। सैकड़ों दुकानें जलकर खाक हो चुकी हैं। अब तक करोड़ों के नुकसान की आशंका है। आग की इस घटना के बीच एक युवक लापता होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से वह एआर टावर में दुकानों के बीच बने बरामदे में सो गया था। आग के बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है।
Published on:
31 Mar 2023 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
