11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur: किशोर को देख भावुक हुए परिजन, दमकल कर्मियों का किया शुक्रिया अदा, जानिए क्या थी वजह !

Kanpur News: कानपुर के एक मंदिर परिसर में खेलते खेलते एक किशोर 30 फीट गहरे कुएं में गिर गया। दमकल कर्मियों की सूझबूझ से किशोर को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Kanpur: किशोर को देख भावुक हुए परिजन, दमकल कर्मियों का किया शुक्रिया अदा, जानिए क्या थी वजह !

Kanpur: किशोर को देख भावुक हुए परिजन, दमकल कर्मियों का किया शुक्रिया अदा, जानिए क्या थी वजह !

Kanpur News: कानपुर के थाना चकेरी के अंतर्गत एक मंदिर परिसर में खेलते खेलते एक किशोर 30 फीट गहरे कुएं में गिर गया। किशोर के कुएं में गिरने के बाद खेत में हड़कंप मच गया और लोगों ने आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस व दमकल कर्मियों को दी। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों की सूझबूझ पकड़ी मशक्कत के बाद किशोर को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया गया। किशोर को सुरक्षित बाहर देख परिजन भावुक हो गए और दमकल कर्मियों का हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया।

बताते चलें कि चकेरी के सनिगवां स्थित चंदन नगर निवासी गुड्डू गौतम का बेटा आदित्या कक्षा नौ का छात्र है। वह विश्वकर्मा मंदिर परिसर में अपने साथियों के साथ खेल रहा था। इस दौरान खेलते-खेलते परिसर में बने कुएं की टिन हट गई और आदित्य कुएं में गिर गया। जिसके बाद उसके साथियों ने आदित्य के परिजनों को जानकारी देते हुए डायल 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिसकर्मियों के साथ दमकल कर्मी भी पहुंच गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद लेते हुए लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हुए के अंदर से किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। किशोर को सुरक्षित देख परिजन भावुक हो गए और किशोर गले लगा दमकल कर्मी एसआई रामदत्त चतुर्वेदी, हेड कास्टेबल अवधेश कुमार, हरवंश, सादिक अली व थाना प्रभारी रत्नेश सिंह का शुक्रिया अदा करते नजर आए।