11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur: महिला ने बनाई इंस्टाग्राम रील तो दरोगा हो गए निलंबित …

Kanpur News: महिला से दोस्ती एक दरोगा को बेहद भारी पड़ गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इंस्टाग्राम रील व आपत्तिजनक फोटो के वायरल होने के बाद दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Kanpur: महिला ने बनाई इंस्टाग्राम रील तो दरोगा हो गए निलंबित ...

Kanpur: महिला ने बनाई इंस्टाग्राम रील तो दरोगा हो गए निलंबित ...

Kanpur News: कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एक दरोगा की वर्दी पहने एक युवती की इंस्टाग्राम रील व आपत्तिजनक फोटो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

वही वायरल इंस्टाग्राम रील व आपत्तिजनक फोटो का संज्ञान लेते हुए डीसीपी मुख्यालय ने तत्काल दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि, वायरल हो रही इंस्टाग्राम रील व आपत्तिजनक फोटो की पुष्टि patrika.com नहीं करता है।

कैंट थाने में तैनात रहा है दरोगा

सोशल मीडिया पर एक दारोगा की युवती के साथ आपत्तिजनक फोटो वायरल हो गए। जिसमें दारोगा वर्दी में नजर आ रहा है। वहीं, कुछ देर बाद युवती की दारोगा की वर्दी पहने हुए एक इंस्टाग्राम रील भी वायरल हो गई।

वायरल हो रही फोटो व इंस्टाग्राम रील को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने छानबीन करी तो पता चला कि आपत्तिजनक फोटो में वर्दी पहने दारोगा जुगल किशोर है। जो कि कुछ माह पूर्व कैंट थाने से लाइन हाजिर किया गया था।

वही इंस्टाग्राम में वर्दी पहने दिख रही महिला जिस वर्दी का इस्तेमाल कर रही है। वह भी लाइन हाजिर दारोगा जुगल किशोर की ही है।

विभागीय जांच के दिए गए आदेश

डीसीपी मुख्यालय तेज 'स्वरूप सिंह ने बताया कि दरोगा जुगल किशोर कुछ समय पहले कैंट थाने में तैनात था। इसके बाद उसे लाइन हाजिर कर दिया गया था। सोशल मीडिया पर जो फोटो व इंस्टाग्राम रील वायरल हुए हैं। उसकी प्राथमिक जांच में पता चला है कि वर्दी दरोगा की ही थी। इस कारण उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।