
Kanpur Weather: 37 डिग्री पहुंचेगा तापमान उमस करेगी परेशान
UP Weather: कानपुर में चिलचिलाती धूप से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। जिसके चलते दोपहर के मध्य सड़कों पर व बाजारों में सन्नाटा नजर आता है। रविवार को भी कानपुर व कानपुर देहात में गर्मी व उमस का सितम देखने को मिलेगा। जिसके चलते सोमवार को कानपुर में 37 डिग्री तक पारा पहुंचने की संभावना है। वही मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 5 जून से कानपुर व कानपुर देहात में हल्की बारिश होने की संभावना है।
हो सकती है हल्की बारिश
सीएसए विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं यूपी में आ रही हैं। ऐसे में 5 से 7 जून तक कई इलाकों में धूल भरी आंधी व हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम वैज्ञानिक की माने तो जल्द ही भीषण गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिल सकती है।
रविवार का दिन कुछ इस तरह
चंद्रशेखर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक की माने तो रविवार का दिन कानपुर व उसके आसपास के जिलों का अधिकतम (डिग्री.से.) : 39.4 (-1.8)
न्यूनतम तापमान (डिग्री.से.) : 23.6 (-1.0)
सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 53 प्रतिशत
सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 31 प्रतिशत
हवा की औसत गति : 3.6 कि.मी./घंटा
हवा की दिशा- दक्षिण-पश्चिम
वर्षा (मि.मी.) : 0.0
Published on:
05 Jun 2023 08:23 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
