
Kanpur weather: कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, मौसम विभाग ने करी बड़ी भविष्यवाणी
kanpur weather update: कानपुर (kanpur) से मानसून रूठ गया है। 15 दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश (rain) के बाद से अब बारिश होने की कोई भी संभावना नहीं बन रही है। जिसके चलते तापमान में तेजी के साथ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तो वही लोगों को एक बार फिर उमस ने परेशान करना शुरू कर दिया है। वही अगर मौसम विभाग की माने तो कानपुर (kanpur) में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी लेकिन बारिश होने की कोई भी संभावना नहीं है।
37 डिग्री सेल्सियस पहुंचे का तापमान
Csa मौसम विभाग (weather department) के डॉ एस एन सुनील पांडे की माने तो शनिवार को सुबह 5:46 पर सूर्य उदय हुआ और वही शनिवार देर शाम 6:35 पर सूर्यास्त होगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा और वही न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। शनिवार को आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। वही हवा की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से रहेगी।
पूर्वानुमान
Csa मौसम विभाग (weather department) के अनुसार आगामी सप्ताह ( 7 से 14 सितंबर, 2023) के आरंभिक चरण के दौरान प्रदेश के उत्तरी व मध्यवर्ती हिस्सों में मेघगर्जन व वज्रपात के साथ अच्छी वर्षा (rain) के साथ-साथ पूर्वोत्तर तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी वर्षा (rain) होने की भी संभावना जताई है। वही 7 सितंबर से वर्षा के क्षेत्रीय वितरण एवं तीव्रता में व्यापक कमी आने के कारण (7 से 14 सितंबर ) के दौरान वर्षा मुख्यतः तराई इलाकों में छिटपुट वर्षा तक सीमित रह जाने की संभावना जताई है। वही कानपुर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी लेकिन बारिश होने की कोई भी संभावना नहीं है।
Published on:
02 Sept 2023 07:51 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
