
Kanpur weather monsoon 2024 latest update आईएमडी ने मानसून 2024 को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार कानपुर में बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 15 अगस्त तक तेज हवाओं के साथ बारिश भी होने के आसार हैं। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि रविवार को 18 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। जबकि सोमवार को 10.6 और मंगलवार को 5 मिली मीटर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात में भी जोरदार बारिश होने की संभावना है। आगामी 11 अगस्त रविवार को दिन और रात में बारिश होगी। बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। इधर अगस्त महीने में दिन लगभग करीब 16 मिनट छोटा हो गया है। 11 अगस्त को सूर्यास्त 5:48 पर हो रहा है।
Kanpur weather monsoon 2024 latest update मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। अगले 24 घंटे में 18.2 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है।
Kanpur weather monsoon 2024 latest update मौसम विभाग के अनुसार रविवार के दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। झमाझम बारिश होने की भी संभावना है। आंधी चलने की जानकारी भी दी गई है। रात में भी बादल गरजने की संभावना है। आंधी चलने के साथ झमाझम बारिश भी हो सकती है। बारिश होने का अनुमान 70 प्रतिशत है।
Published on:
10 Aug 2024 06:07 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
