
Kanpur weather:मौसम का बदलने लगा मिजाज, जल्द ही पड़ेगी कड़ाके की ठंड
Kanpur weather: कानपुर सहित आसपास के जिलों में आसमान में हल्के बादलों की मौजूदगी को हवा की रफ्तार ने कमजोर कर दिया है। इससे पहाड़ों की बर्फीली हवा सीधे पहुंचने लगी है। जिसके चलते तापमान में तेजी के साथ गिरावट होना शुरू हो गई है।
वही उत्तर -पश्चिमी हवा चलने से मौसम में एक बार फिर सर्दी बढ़ने लगी है। देर शाम से ही सर्द हवा चलने लगी थी। इसकी वजह से रात का तापमान नीचे गिरा और दिन का अधिकतम तापमान भी 26.8 डिग्री से नीचे गिरकर 26.4 पर पहुंच गया। रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.एसएन सुनील पांडेय के अनुसार गुरुवार को हल्के बादल छाए रहने के बावजूद तापमान में कमी दर्ज हुई है। इसकी वजह हवा की गति है। दो दिन से हवा की औसत गति दो से चार किमी प्रति घंटा तक दर्ज हुई है। इससे पहाड़ों की सर्दी का असर यहां तक हो रहा है। चक्रवाती हवा से भी मौसम बदल रहा है। आने वाले दो से तीन दिन में सर्दी बढ़ने के आसार हैं।
Published on:
24 Nov 2023 11:19 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
