कानपुर

परिवार के साथ जहर खा लेंगे और मर जाएंगे,हमारी मदद कीजिए..हमारी मदद कीजिए..

Kanpur news: कानपुर देहात में मड़ौली अग्निकांड में मां और बेटी की जलकर हुई मौत के 8 महीने के बाद भी ना न्याय मिला और ना ही वादा पूरे होने का आरोप लगाते हुए जहां मृतिका के छोटे बेटे ने आत्महत्या करने का प्रयास किया था। तो वही अब बड़े बेटे शिवम ने भी परिवार के साथ आत्महत्या करने का एक वीडियो जारी किया है।

3 min read
Oct 29, 2023
परिवार के साथ जहर खा लेंगे और मर जाएंगे,हमारी मदद कीजिए..हमारी मदद कीजिए..

Kanpur news:कानपुर देहात में मड़ौली अग्निकांड में मां और बेटी की जलकर हुई मौत के 8 महीने के बाद भी ना न्याय मिला और ना ही वादा पूरे होने का आरोप लगाते हुए जहां मृतिका के छोटे बेटे ने अंश दीक्षित डीएम कार्यालय के बाहर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। तो वहीं आज मृतिका बड़े बेटे शिवम दीक्षित एक एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उसने जिला प्रशासन व सरकार के द्वारा मदद ना की जाने का आरोप लगाते हुए। ब्राह्मण समाज के लोगों से मदद की गुहार लगाई है। जबकि जिला प्रशासन ने पहले ही पत्र जारी कर सभी आरोपों का खंडन कर चुकी है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि Patrika.com नहीं करता है।

प्रशासन व सरकार नहीं कर रही है हमारी मदद

कानपुर देहात में सोशल मीडिया पर मड़ौली अग्निकांड के पीड़ित व मृतका के बड़े शिवम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिवम कह रहे हैं कि मैं ब्राह्मण समाज का बेटा आप सभी से मदद की भीख मांगता हूं। कानपुर देहात में जो घटना हुई थी। जिसमें मां और बेटी को जिंदा जला दिया गया था। उसमें प्रशासन व सरकार हमारी मदद नहीं कर रही है। मैं आप सभी ब्राह्मण समाज के लोगों से मदद की भीख मांगता हूं।

मैं फोन मिलाता हूं तो फोन तक नहीं उठाते

शिवम ने कहा कि जिस समय घटना हुई थी। उसे समय बहुत से लोग ब्राह्मण समाज के आए थे। जिसमें मनोज पांडे, सर्वेश पांडे, अमिताभ बाजपेई और बहुत सारे छोटे-मोटे ब्राह्मण समाज के नेता आए थे। अब तो यह स्थिति हो गई है कि मैं फोन मिलाता हूं तो फोन तक नहीं उठाते हैं। आप सभी लोगों से मैं विनम्र निवेदन करता हूं कि हमारी मदद कीजिए हम दर-दर भटक रहे हैं। प्रशासन हमारी किसी प्रकार से कोई मदद नहीं कर रहा है। आप सभी हमारी मदद कीजिए। नहीं तो अभी हमारे भाई ने जहर खाया है। और अब हम पूरे परिवार के साथ जहर खा लेंगे और मर जाएंगे। हमारी मदद कीजिए हमारी मदद कीजिए।

जिला प्रशासन पहले ही जारी कर चुकी है पत्र

डीएम कार्यालय के बाहर मड़ौली अग्निकांड के पीड़ित अंश दीक्षित के जहर खाने के मामले के ठीक बाद कानपुर देहात जिला प्रशासन की तरफ से पत्र जारी करते हुए पीड़ित परिवार की मदद करने की जानकारी दी गई थी। तो वहीं रविवार को एडीएम प्रशासन जेपी गुप्ता की तरफ से बयान जारी करते बताया गया है कि मडौली काण्ड में शिवम दीक्षित व अंश दीक्षित को 5-5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी गई एवं अंश दीक्षित के नाम 0.281 कृषि पट्टा एवं 100वर्ग मी. का आवास पट्टा तथा शिवम दीक्षित के नाम 0.281 कृषि पट्टा एवं 100वर्ग मी. का आवास पट्टा किया जा चुका है. इसके साथ ही अंश दीक्षित नगर पंचायत अकबरपुर में आउट सोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत है। साथ ही समय-समय पर इनके द्वारा जो भी समस्यायें बताई जाती है उनका तत्काल निदान कराया जाता है।

क्या था मड़ौली कांड -

कानपुर देहात में 13 फरवरी 2023 को मड़ौली गांव में जमीन अतिक्रमण कर रखी गई झोपड़ी को लेखपाल अशोक कुमार, एसडीएम मैथा व पुलिस टीम के संग अतिक्रमण हटवाने गए थे। यहां अचानक झोपड़ी में लगी आग से कृष्ण कुमार की पत्नी प्रमिला व पुत्री नेहा की मौत हो गई थी। मामले में मृतका के पुत्र शिवम ने तत्कालीनप एसडीएम मैथा, थानाध्यक्ष रूरा, लेखपाल, बुलडोजर चालक सहित कई लोगों के खिलाफ हत्या, बलवा व आगजनी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके साथ ही डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बातचीत कर परिवार की हर संभव मदद करने का वादा भी किया था।

Also Read
View All

अगली खबर