4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 इंजीनियरिंग छात्रों ने श्रम विभाग को लगाया चूना, पोर्टल हैक करके ट्रांसफर किया 1 करोड़ 7 लाख, ठगी में गर्लफ्रेंड भी शामिल

कानपुर में श्रम विभाग की साइट को हैक कर एक करोड़ 7 लाख रुपए ट्रांसफर करने की घटना का खुलासा किया गया है। प्रेमी युगल सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

2 min read
Google source verification
श्रम विभाग के पोर्टल को हैक कर एक करोड़ 7 लाख ट्रांसफर

क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में फ्रॉड करने वाले

उत्तर प्रदेश के कानपुर में साइबर हैकर ने डिजिटल फर्जी सिग्नेचर बनाकर एक करोड़ 7 लाख रुपए की धनराशि ट्रांसफर कर ली। यह रकम 196 अपात्र श्रमिकों के खाते में ट्रांसफर की गई थी। क्राइम ब्रांच ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें एक प्रेमी युगल भी शामिल है। डीसीपी क्राइम ने बताया कि मुख्य आरोपी की श्रम विभाग में अच्छी पैठ थी और कर्मचारी उसकी मदद लेते थे । जिससे मुख्य आरोपी श्रम विभाग के पोर्टल के विषय में पूरी जानकारी प्राप्त कर ली और उसने घटना को अंजाम दिया। पकड़े गए अभी बिट्टू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ‌

यह भी पढ़ें: कानपुर: पत्नी और मासूम बेटी की हत्या कर पति ने खुद को भी किया घायल, 10 घंटे बैठा रहा शव के पास

डीसीपी क्राइम आशीष श्रीवास्तव ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग कार्यालय के कर्मचारी उदित मिश्रा को अपनी मदद के लिए बुलाते थे। ‌जो श्रम विभाग की साइट पर भी काम करता था। जिससे उसे साइट की कमियों के विषय में भी पता था। जिसका उसने लाभ उठाया। जो अपना एक कॉल सेंटर भी सचेती चलता है।

विनय तिवारी की भूमिका भी प्रमुख

आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि विनय तिवारी ने ट्रेजरी ऑफिसर के फर्जी डिजिटल सिग्नेचर को तैयार किया। जिसके माध्यम से डीएलसी और लेबर कमिश्नर के सिग्नेचर को बाईपास किया गया। पोर्टल में यह सुविधा उपलब्ध है कि ट्रेजरी ऑफिसर के सिग्नेचर के बाद डीएलसी और लेबर कमिश्नर के सिग्नेचर को बाईपास किया जा सकता है।

196 खातों में किया गया ट्रांसफर

इस प्रकार उदित मिश्रा ने फर्जी तरीके से 196 खातों में पैसा ट्रांसफर किया। ‌ प्रत्येक लाभार्थी को 55 हजार रुपए की मदद मिलती है। ‌इसमें उसने अपने भाई को भी शामिल किया। जिसमें 65 लाख रुपए पहले ही फ्रीज कर दिया गया था। 18 लाख रुपये एक और फ्रीज कराया गया है। इसके अतिरिक्त कार, ज्वेलरी सहित अन्य सामग्री भी बरामद की गई है।

सहारनपुर की आईडी को भी हैक किया

उन्होंने बताया कि सहारनपुर में सीएससी चलाने वाले रोहित कुमार की आईडी से यह कार्य किया गया है। जिसकी सीएससी आईडी को भी हैक कर लिया गया था। इसके बाद यह पैसा स्थानांतरण किया गया है। पूरे घटनाक्रम में एक महिला भी शामिल है जो मुख्य आरोपी उदित मिश्रा की प्रेमिका नैंसी ठाकुर है। दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में आए थे।

छह अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तों में उदित मिश्रा और अंकित मिश्रा पुत्रगण सुनील मिश्रा निवासी सजेती कानपुर, नैंसी ठाकुर पुत्री गोविंद ठाकुर निवासी वीर सावरकर नगर फेस टू एमआईडीसी एरिया बुटीबोरी नागपुर महाराष्ट्र, मोहम्मद यासीन पुत्र खुर्शीद अली निवासी वसीदपुर डिग्री मौजपुर मुरादाबाद, ललित कश्यप पुत्र तुलसीराम निवासी अंबेडकर नगर मुरादाबाद, विनय दीक्षित पुत्र रामनिवास दीक्षित निवासी सीतापुर शामिल है। जिन्हें इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जांच में श्रम विभाग की मिलीगत मिली भगत की जानकारी नहीं हुई है। लेकिन उनकी लापरवाही जरूर है। गिरफ्तार करने वाली टीम को एक लाख रुपए से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।