कानपुर। केडीए ने अपनी हाउसिंग स्कीम की सड़कों को भी गड्ढामुक्त करने का बीड़ा उठा लिया है. इसी कड़ी में उसने जवाहरपुरम, शताब्दी नगर, कपिली, न्यू ट्रांसपोर्ट नगर व बिनगवां मौरंग मंडी आदि सड़कों को चुना गया है. इनको गड्ढामुक्त करने के लिए इस्टीमेट भी पूरी तरह से बना लिया गया है. इन सड़कों को गड्ढामुक्त करने पर तकरीबन एक करोड़ रुपये केडीए खर्च करेगा.