21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

500 करोड़ के बकायेदारों का रेडियो में पुकारा जाएगा नाम, पूरे शहर में लगेगी होर्डिंग्स

केस्को एमडी ने उन्हें बेइज्जत करने नया तरीका इजाद किया है। 15 अक्टूबर के बाद शहर में चल रहे एफएम रेडियो के जरिए बकायेदारों के नाम पुकारे जाएंगे।

2 min read
Google source verification

image

Rohit Singh

Oct 07, 2016

kesco

kesco

विनोद निगम

कानपुर। केस्को (कानपूर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी ) का शहर के 10 हजार
बकाएदारों पर 500 करोड़ का बकाया था। जिसके बाद केस्को ने बकायेदारों के
कनेक्शन काट दिए। कनेक्शन काटने के बाद रिकवरी के लिए नोटिस भी दी लेकिन
बकायेदारों के कानों में जूं तक नहीं रेंगी।

जिसके बाद केस्को एमडी ने उन्हें बेइज्जत करने नया तरीका इजाद किया है। 15 अक्टूबर के बाद शहर में
चल रहे एफएम रेडियो के जरिए बकायेदारों के नाम पुकारे जाएंगे। हर बकायेदार की रकम के साथ
जमा करने पर छूट सहित अन्य जानकारियां हर मिनट में बताई जाएंगी। गुरुवार
को केस्को प्रबंधन ने करीब 10 हजार बड़े बकायेदारों से वसूली का खाका खींचा।


जनता तक पहुंचेगी बकायेदारों की हकीकत

पांच
किलोवाट से ऊपर के उपभोक्ताओं पर करीब पांच सौ करोड़ रुपये बकाया है। वह
सालों से बकाया राशि जमा नहीं कर रहे हैं। केस्को प्रबंधन अब उनकी हकीकत
को जनता से साझा करेगा। बकायेदारों के विषय में रेडियो और एफएम के जरिए
पूरे शहर को अवगत कराया जाएगा। निदेशक तकनीकी आरएस यादव ने बताया कि
कार्ययोजना तैयार हो चुकी है और रिकवरी के लिए अभियान चलाने की तैयारी की
गई है।

उन्होंने बताया कि नवाबगंज डिवीजन में पांच किलोवाट से ऊपर के करीब सवा छह सौ
विद्युत कनेक्शन चिह्नित किए गए हैं। यह सभी बड़े बकायेदार हैं। इनसे वसूली
के लिए शुक्रवार को पूरे डिवीजन में अभियान चलाया जाएगा। 15 टीमें गठित कर
दी गई हैं और चार परीक्षण खंड के अभियंताओं को अभियान में लगा दिया गया है |




शायद रेडियो पर नाम आने पर जमा कर दें पैसा
आरएस यादव के मुताबिक
केस्को का यह तरीका शायद बकाएदारों में थोड़ी बहुत
शर्म पैदा करे और वह बकाया रकम जमा कर दें। रेडियो के जरिए इन सभी
बकाएदारों के विधिवत देश भर के एफएम में नाम, राशि और पता पुकारा जाएगा।
केस्को का मकसद है कि बकाएदारों के बारे में जनता के साथ इनके रिश्तेदारों
तक बात पहुंचाना है। इन्हें केस्को एकमुक्त रकम जमा करने पर ब्याज से लेकर
अन्य रियायत भी देगी। 10 हजार बकाएदारों के घरों में केस्को नोटिस चस्पा
कर चुकी है। वैसे इनमें से जो बकाएदार, वह कमर्शियल हैं।

100 हेर्डिंग में होंगे इनके नाम और राशि


केस्को 500 करोड़ रुपए की रिकवरी करने के लिए रेडियो के साथ ही शहर के सभी
चौराहों, प्रतिष्ठित भवनों और सरकारी दफ्तरों के बाहर 100 होर्डिंग लगाएगी।
इन होर्डिंगों में बकाएदार का नाम, पता, रकम अंकित होगी। साथ ही इनकी
फोटो भी होर्डिंग पर लगाई जाएगी। केस्को एमडी के मुताबिक वह बिजली खपत
करने वाले इन बकाएदारों को पीछे पड़ा है। केस्को हर वह हथकंडा अपना रहा है,
जिससे कि 500 करोड़ रुपए की वसूली की जा सके।