कानपुर। चौबेपुर थानाक्षेत्र Chabaypur Police Station के खोजकीपुर गांव में दो किसानों की हत्या की हत्या Murder of two farmers से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रख जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों की झड़प हो गई। मामला बड़ता देख सूचना मिलने पर डीएम विजय विश्वास पन्त Dm vijay vishwas pant और एसएसपी अनंत देव तिवारी SSP Anant Dev Tiwari फोर्स के साथ घटनास्थल पर जाकर उग्र किसानों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं वो शान्त पड़े।
खेत की रखवाली कर रहे किसान
गबड़ाह गांव निवासी अयोध्या और मेवा लाल ने खोजनीपुर निवासी राज किशोर गुप्ता की 10 बीघा खेती बटाई पर लिए हैं। खेत में खड़ी फसल की रखवाली के लिए अयोध्या का बेटा राजू (31) और मेवा लाल का पुत्र विनीत (33) खेत गए हुए थे। रात को ज बवह घर नहीं लौटे तो अयोध्या टार्च लेकर खेत में गया, लेकिन दोनों युवक नहीं मिले। अध्योध्या ने गांव में खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चलने पर वह सो गया। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो दोनों के खून से लथपथ शव पड़े देखे।
ग्रामीण-पुलिस के बीच भिड़न्त
दोनों की हत्या की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई और आसपास के गांवों से लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई। जानकारी होते ही चौबेपुर थाना पुलिस भी पहुंची और शवों को उठाने का प्रयास करने लगी। इसपर आक्रोशित ग्रामीण पुलिस से भिड़ गए और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामा शांत नहीं होने पर थाना पुलिस ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। कुछ ही देर में आइजी मोहित गुप्ता और एसएसपी अनंतेदव तिवारी और डीएम विजय विश्वास पन्थ घटनास्थल पर पहुंच गए।
नहीं था किसी से विवाद
पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराने का प्रयास किया। साथ ही फोरेंसिक टीम बुलाकर घटना की जांच कराई और साक्ष्य एकत्र कराए। टीम को कुछ ही दूरी पर उनकी टूटी हुई टॉर्च पड़ी मिली। किसानों की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। मृतक विनीत के पिता मेवालाल ने बताया कि उनका किसी से विवाद नहीं था। बेटा खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वहीं दूसरे मृतक के पिता ने भी कहा कि उनका किसी से विवाद नहीं था।
कुछ इस तरह से बोले एसएसपी
एसएसपी अनंत देव तिवारी के मुताबिक ग्रामीणों से पूछताछ के बाद अन्ना मवेशियों को लेकर बात सामने आई है। कहा, रात के समय चार लोगों के साथ दोनों युवकों का विवाद हुआ था। चारों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपियों ने युवकों की हत्या कुल्हाड़ी के जरिए की है। मौके से एक टार्च सहित कुछ सामान पुलिस ने बरामद किया है। दोहरे हत्याकांड का जल्द से जल्द ख्ुलाशा कर आरेपियों को जेल भेजा जाएगा।