कानपुर. इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (INDIAN INDUSTRIES ASSOCIATION) कानपुर चैप्टर की महिला विंग की अध्यक्ष वंदना मिश्रा (Vandana Mishra) का जाम में फंसकर निधन हो गया। वह 50 वर्ष की थीं। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया है कि जाम के समय उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से पूरी स्थिति से अवगत कराया था, लेकिन उन पुलिसकर्मियों ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) का काफिला गुजरने वाला है, इसलिए हम ट्रैफिक नहीं खोल सकते। वहीं जब अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही इस पूरे मामले की जांच एडिशनल डीसीपी साउथ को सौंपी गई है।