22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा होटल लैंडमार्क का खाना

दिल्ली जाना महंगा, वापसी का किराया कमदिल्ली से बनारस कानपुर होकर गुजरेगी

2 min read
Google source verification
vande bharat train

वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा होटल लैंडमार्क का खाना

कानपुर। देश में बनी पहली हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत आज से शुरू हो गई है। यह दिल्ली से बनारस कानपुर सेंट्रल होकर गुजरेगी। खास बात यह है कि इस ट्रेन में यात्रियों को कानपुर के मशहूर होटल लैंडमार्क का बना खाना खाने को मिलेगा। इसकी जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को दी गई है।

दिल्ली जाने का किराया ज्यादा
कानपुर से दिल्ली जाने का चेयरकार का किराया ११९५ रुपए है जबकि दिल्ली से कानपुर का किराया १०८० रुपए है। इसी तरह एगजीक्यूटिव क्लास में दिल्ली जाने का किराया २१९० रुपए है तो वहां से कानपुर वापसी में किराया २०८५ रुपए पड़ेगा। यानि वापसी में ११५ रुपए की बचत होगी।

सीटों की कमी नहीं
हालांकि वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए गुरुवार से ही सीटों के रिजर्वेशन होने लगे हैं। मगर १७ फरवरी और इसके बाद भी इस ट्रेन में अभी काफी सीटें खाली हैं। दिल्ली और वाराणसी जाने वालों को आसानी से रिजर्वेशन मिल जाएगा। १७ फरवरी को चेयरकार में ६००, १९ और २० फरवरी को ८०० से ज्यादा सीटें खाली हैं।

४ घंटे १८ मिनट में दिल्ली से कानपुर
दिल्ली से कानपुर आने में वंदे भारत से ४ घंटे १८ मिनट का समय लगेगा। दिल्ली से यह ट्रेन सुबह छह बजे रवाना होगी और कानपुर १० बजकर १८ मिनट पर पहुंचेगी। यहां दो मिनट का ठहराव लेकर फिर इलाहाबाद रवाना होगी। इलाहाबाद में पहुंचने का समय १२ बजकर २३ मिनट है और यहां से वाराणसी यह ट्रेन दोपहर दो बजे पहुंचेगी।

हफ्ते में पांच दिन चलेगी
वंदे भारत एक्सप्रेस संचालन का जो शेड्यूल निर्धारित किया गया है उसके मुताबिक यह ट्रेन हफ्ते में पांच दिन चलेगी। सोमवार और गुरुवार को इसका संचालन नहीं होगा। दिल्ली से आने वाली ट्रेन का नंबर २२४३६ है और वापसी में वाराणसी से इस ट्रेन का नंबर २२४३५ रहेगा। दिल्ली से वाया कानपुर वाराणसी पहुंचने में यह ट्रेन कुल आठ घंटे लेगी।