30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निकाय चुनाव: कानपुर, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया, उन्नाव की नगरपालिका परिषद ‘अध्यक्ष’ आरक्षण सूची

स्थानीय निकाय चुनाव में नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। कानपुर नगर निगम महिला के लिए आरक्षित है।

less than 1 minute read
Google source verification
निकाय चुनाव: कानपुर, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया, उन्नाव की नगरपालिका परिषद 'अध्यक्ष' आरक्षण सूची

Local body election, reservation declare

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। कानपुर नगर निगम की सीट महिला के लिए आरक्षित है। इसके साथ ही प्रदेश के 199 नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की घोषणा की गई है। कानपुर मंडल और उन्नाव जिले की नगर पालिका की स्थिति इस प्रकार है।

कानपुर मंडल के नगर पालिका की स्थिति इस प्रकार है

नगर पालिका परिषद पुखरायां कानपुर देहात को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

इसके साथ ही

नगर पालिका परिषद जसवंतनगर इटावा को अनुसूचित जाति

नगर पालिका परिषद झींझक कानपुर देहात को अनारक्षित

नगर पालिका परिषद भरथना इटावा को पिछड़ा वर्ग

नगर पालिका परिषद कन्नौज को महिला

नगर पालिका परिषद कायमगंज फर्रुखाबाद को पिछड़ा वर्ग

नगर पालिका परिषद औरैया को अनारक्षित

नगर पालिका परिषद इटावा, इटावा को महिला

नगर पालिका परिषद घाटमपुर, कानपुर नगर को पिछड़ा वर्ग महिला

नगर पालिका परिषद छिबरामऊ, कन्नौज को अनारक्षित

नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद को महिला

नगर पालिका परिषद गुरसहायगंज कन्नौज को अनारक्षित

नगर पालिका परिषद बिल्हौर कानपुर नगर को अनारक्षित रखा गया है।

यह भी पढ़ें: Kannauj: राहुल गांधी पर धर्मपाल सिंह ने बड़ा बयान दिया, बोले यह देशद्रोही लोग हैं

उन्नाव के तीन नगरपालिका की स्थिति इस प्रकार है

नगर पालिका परिषद उन्नाव को महिला

नगर पालिका परिषद गंगाघाट उन्नाव को महिला

नगर पालिका परिषद बांगरमऊ उन्नाव को अनारक्षित रखा गया है।

Story Loader