1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लव जिहाद: नाबालिग लड़की को लेकर अहमदाबाद के लिए निकला कबाड़ बेचने वाला, पकड़ा गया

Love Jihad: उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन फतेहपुर से भाग कर आए नाबालिग को कबाड़ वाले के साथ गिरफ्तार किया। फतेहपुर पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई।

2 min read
Google source verification

Love Jihad: फतेहपुर की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिक लड़की को कबाड़ बेचने वाला बहला फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा था। युवक ने लड़की का इस प्रकार से ब्रेनवाश किया कि उसने रात में अपने घर वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर सुला दिया। घर में रखें 10 हजार रुपए लेकर युवक के साथ भाग निकली। स्टेशन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की निगाह लड़के पर पड़ी। पूछताछ में मिली जानकारी के बाद पुलिस को सूचना दी गई। कानपुर पुलिस ने बताया कि लड़का लड़की दोनों फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसलिए फतेहपुर पुलिस दोनों को लेकर वापस जा रही है। बजरंग दल ने घटना को जोड़कर देखा है। पिता ने कहा अनहोनी से मेरी बच्ची बच गई।

यह भी पढ़ें: बिकरू कांड: घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के दौरान दिए गए 6.5 लाख रुपए, दी गई वसूली की नोटिस

उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एक युवक किशोरी को समझा बूझा रहा था। बजरंग दल का एक पदाधिकारी रेलवे स्टेशन पर मौजूद था। लड़की को डरी सहमी देख उसने लड़के से बातचीत की। तब मामले का खुलासा हुआ। बजरंग दल के पदाधिकारी ने लड़के के विषय में जानकारी प्राप्त की। लड़के ने अपना नाम तासुब बताया। जो फतेहपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ले का रहने वाला था। जबकि लड़की नाबालिग है। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि दोनों घर से भाग कर आए हैं।

घर वालों को नींद की गोली खिलाई

नाबालिग किशोरी ने बताया उसने घर वालों को खाने में नींद की गोली मिला दिया है। जिससे सभी सो गए। उसके बाद वह घर से भाग लिए। तासुब ने बताया कि लड़की 16 साल की है और वह सात आठ महीने से एक दूसरे के नजदीक है। वह लड़की को लेकर अहमदाबाद के बापू नगर जा रहा है। जहां किराए को मकान लेकर रखेगा और वहीं नौकरी करेगा।

पिता ने राहत की सांस

बेटी के विषय में जानकारी मिलने पर पिता ने राहत की सांस ली।‌ उन्होंने बताया कि न जाने अहमदाबाद में हमारी बेटी के साथ क्या होता है? उन्होंने मुकदमा दर्ज करने की जानकारी दी। इसे लव जिहाद से जोड़ा। कर्नलगंज थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव के अनुसार लड़का लड़की दोनों फतेहपुर के रहने वाले हैं। नाबालिग युवती के परिजन भी साथ हैं। नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।