
अश्लील एमएमएस बना महिला को धमकी देकर बनाया हवस का शिकार
कानपुर देहात-जिले में युवक ने शादीशुदा महिला की मजबूरी का फायदा उठाया। पहले उसने महिला का अश्लील वीडियो बनाया। उसके बाद संबंध बनाने की बात कही। महिला के माना करने पर युवक ने वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देते हुए उसे उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोप है कि युवक ने बाथरूम में नहाते समय वीडियो बना लिया और फिर उसे ब्लैकमेल करके दुष्कर्म किया। पति के लौटने पर महिला ने आपबीती बताई और थाने में शिकायत की। सुनवाई नहीं होने पर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू की है।
गांव में रहने वाली महिला के अनुसार पति दिल्ली में नौकरी करते हैं इसलिए वह घर पर अकेली रहती है। उसके बाथरूम में छत नहीं है, आरोप है कि 6 मई को नहाते समय उसके पड़ोसी रोहित उर्फ बाबू ने चुपचाप उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद रात में वह घर में घुस आया और वीडियो दिखाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। बीते 16 अक्टूबर को पति घर आए तो उसने पूरी दास्तां बताई।
आरोप है कि पति आरोपित के घर उलाहना देने गए तो रोहित, उसकी पत्नी मंजू व पिता श्यामबाबू ने पति को पीट दिया। वह बचाने पहुंची तो उसे भी मारापीटा। थाने में शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं की गई। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी लगाई। थाना प्रभारी मंगलपुर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की जांच कराई जा रही है।
Published on:
21 Nov 2020 07:53 pm

