
Weather update: 16 और 17 जुलाई को भारी बारिश की संभावना, जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल
मानसून के धोखा देने के बाद अब सूखे की चर्चा होने लगी है। जून महीने में 1 दिन हुई जोरदार बारिश से लोगों को आशाएं जगी थी। कि मानसून ठीक रहेगा,और गर्मी से राहत मिलेगी किसानों को भी धान और अन्य फसलों कीजिए पर्याप्त पानी मिल जाएगा। लेकिन यह सब झूठ साबित हुआ सावन के पहले दिन देर रात आई आंधी तूफान के बाद हल्की फुल्की बारिश से लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली, लेकिन बिजली विभाग को जख्म भी दे दिया कई खंभे आंधी के कारण गिर गए। जिसका असर आज भी दिखाई पड़ रहा है मौसम विभाग की माने तो आज रात को आंधी के साथ बारिश हो सकती है। आगामी 16 जुलाई को दिन भर बारिश होने की जानकारी मिल रही है। यही क्रम 17 जुलाई को भी बना रह सकता है। यही स्थिति उन्नाव की भी रहने की संभावना है न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम 38 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है।
मानसून धोखा दे रहा है। यह बात पक्की हो गई है। अब सूखे की चर्चा होने लगी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज रात में आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। आगामी 16 जुलाई को सुबह भी बारिश होने की संभावना है। जो शाम तक बना रहेगा लेकिन तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं आ रहा है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम 38 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि आगामी 17 जुलाई रविवार को की रात और सुबह भी बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जो लगभग 29 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विभाग 16 और 17 जुलाई को बारिश होने की संभावना जता रहा है।
कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज रात में हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है। हवा की रफ्तार लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। वहीं आगामी 16 जुलाई को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम 38 डिग्री रहने की संभावना है। दोपहर को बारिश होने की जानकारी मिल रही है। लेकिन तापमान 38 डिग्री के आसपास रहेगा आगामी 17 जुलाई रविवार को भी रात में आंधी तूफान आने की संभावना है। बारिश भी हो सकती है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम 38 डिग्री रहने की संभावना है।
Published on:
15 Jul 2022 09:51 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
