
Weather update 24 August: आंधी के साथ बारिश की संभावना, तापमान में भी आएगी कमी
आज आसमान में बादल छाए रहे। दिन भर गर्मी भी काफी रही। उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री के आसपास रहा। आगामी बुधवार को दिन भर बारिश होने की संभावना है। आंधी भी आ सकती है और यह क्रम सुबह से ही बना रहेगा। उन्नाव में भी यही स्थिति बनी रही। जब अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा। आगामी 24 अगस्त को न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग की माने तो दोपहर में आंधी के साथ बारिश आने की संभावना है। जो शाम तक बना रहेगा।
कानपुर में आगामी 24 अगस्त को सुबह जोरदार बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। सुबह का तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की जानकारी मिल रही है। जबकि दोपहर में आंधी के साथ बारिश के बीच तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। शाम को भी आंधी के साथ बारिश की संभावना है और तापमान 28 से 29 डिग्री के बीच रहने की जानकारी मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिनभर बारिश वाला मौसम रह सकता है।
कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम
आज रात में आसमान में बादल छाए हुए हैं। हल्की हल्की हवा भी चल रही है। आगामी 23-24 अगस्त की रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। रात में हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। सुबह का तापमान भी 28 डिग्री के आसपास रहेगा। लेकिन जोरदार बारिश की संभावना है। जबकि दोपहर में 31 डिग्री अधिकतम तापमान के बीच आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। 2 साल तक बना रहेगा।
Published on:
23 Aug 2022 10:53 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
